
प्रहलाद नगर में अवैध भूमिगत भवन निर्माण से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित प्रहलाद नगर के अंतिम छोर पर सिद्धार्थ चिल्ड्रन स्कूल के पास बेसमेंट के साथ बहु मंजिलें व्यवसायिक भवन के निर्माण से नागरिकों में रोष व्याप्त है।
हापुड़ पिलखिवा विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर प्रहलाद नगर को अवैध कालोनी सूची में अंकित किया गया है जिसका साफ मतलब है कि प्रहलाद नगर में किसी भवन का मानचित्र प्राधिकरण ने स्वीकृत नहीं किया है। सिद्धार्थ चिल्ड्रन स्कूल के पास हजारों वर्ग गज में अवैध रूप से एक बेसमेंट बनाया गया है और उसके ऊपर कई मंजिला भवन बन रहा है। नागरिकों का कहना है कि भवन निर्माण पूरा होने के बाद इस भूमिगत बहुमंजिले भवन में व्यापारिक गतिविधियां शुरू होगी और व्यापारिक भावनाओं का आवागमन बढ़ेगा। आवासीय इलाके में व्यावसायिक गतिविधियां शुरू होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
सूत्र बताते हैं कि इस भवन निर्माण में प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर व सुपरवाइजर ने लाखों रुपए की रिश्वत खाई है। इस भवन की प्रगति को सेटेलाइट के माध्यम से घर बैठे देखा जाता है। अवैध भवन के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216























