
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (EHapurNews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित एक डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा एमए के फर्स्ट ईयर में पढ़ती है जो मंगलवार को कॉलेज गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।






















