
हापुड़: नाले की दीवार ढहने से इंटरलॉकिंग टाइल्स भी नाले में समाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नगर पालिका के आसपास की दुकानों के बाहर से गुजर रहे नाले की दीवार अचानक ढह गई। सोमवार की सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो उन्हें दीवार ढहने का पता चला जिसके बाद उनके होश उड़ गए। नाले की दीवार ढहने से नाले का पानी काफी आगे तक आ गया है और धीरे-धीरे इंटरलॉकिंग टाइल्स नाले में गिरती जा रही है।दुकानदारों द्वारा लगाए गए जाल भी अब हवा में लटके हुए हैं। व्यापारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले इस सड़क को खोदा गया था। इसके बाद उसे बदहाल अवस्था में छोड़ दिया गया। ऐसे में लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है।
हापुड़ के अतरपुरा चौराहा के पास स्थित नगर पालिका के बीच की दुकानों के बाहर से गुजर रहे नाले की दीवार अचानक ढह गई। दीवार ढहने से नाले का पानी इंटरलॉकिंग टाइल्स तक पहुंच गया जिसकी वजह से यह टाइल्स भी नाले में गिरने लगी। दुकानदारों का कहना है कि जब सड़क को खोदा गया था यदि तभी इसे दुरुस्त किया जाता तो यह हादसा नहीं होता। अब दुकानदार और ग्राहक दोनों के लिए सिर दर्दी बढ़ गई है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























