
👁 24 views Views
सोशल मीडिया पर तलवार का प्रदर्शन, अब गया जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड में हथियार के साथ सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करना एक फैशन सा बन गया और पुलिस ऐसे युवको को जेल भेजने मे लगी है फिर लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है।हाल ही में तलवार के साथ एक युवक का वीडियो खूब वायरल हुआ जिसे पुलिस ने संज्ञान में लिया।
थाना हापुड़ नगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तलवार के साथ सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी हापुड नगर के मौहल्ला शम्भुपुरा का सचिन है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























