
किशोर की चिता से मोपेड सवार सिर लेकर फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोनपुर सोटावाली में एक किशोर की शनिवार को बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। उसके बाद शनिवार की देर शाम गांव के शमशान घाट पर ही मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। परिजन चिता को अग्नि देने के बाद लौट गए। जब बाद में पहुंचे तो देखा कि किशोर का सिर गायब है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो एक मोपेड पर तीन संदिग्ध शमशान से आते हुए दिखाई दिए। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय शुभांशु पेट की दिक्कत से बीमार थे। शनिवार को उनकी मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई थी। देर शाम ग्रामीणों ने गांव के ही शमशान में उसका अंतिम संस्कार किया था। चिता को अग्नि देने के बाद ग्रामीण वापस लौट गए। जब कुछ देर बाद वह शमशान घाट पहुंचे तो देखा कि चिता से किशोर का सिर गायब था जिसके बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसमें तीन संदिग्ध शमशान से आते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल तंत्र-मंत्र की आशंका जताई जा रही है। मोपेड पर सवार लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926























