
कुचेसर चौपला पिंक पुलिस चौकी-परामर्श केन्द्र में आयशा सिंह ने संभाला चार्ज
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र अंतर्गत कुचेसर चौपला स्थित पुलिस चौकी-परामर्श केन्द्र, जिसे महिला पिंक पुलिस चौकी के रूप में भी जाना जाता है। चौकी का नई प्रभारी के रूप में आयशा सिंह ने विधिवत रूप से चार्ज संभाल लिया। उन्होंने चार्ज लेते ही मिशन शक्ति अभियान चलाया जिससे महिला सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
पुलिस-प्रशासन द्वारा भी बताया गया कि पिंक पुलिस चौकी को और अधिक सक्रिय बनाकर नियमित जनसुनवाई, शिकायत निस्तारण और जागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे आमजन और विशेषकर महिलाओं का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके। इस मौके पर अंकित तोमर, करिश्मा,अंजलि, अश्विनी ने स्वागत किया।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846























