
सोमवार को एक बार फिर बारिश होने की संभावना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार जारी है। सूरज की तपिश के बाद अब संभावना है कि सोमवार को एक बार फिर बारिश होगी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
तीन दिन पूर्व हुई बारिश के बाद सूरज की तपिश से गर्मी भी बढ़ने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 37 डिग्री तक पहुंच गया। अप्रैल के अंतिम दो दिनों में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। संभावना है कि सोमवार को एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज होगी और बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अशोक कुमार का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838























