
सिंभावली बिजली घर पर किसानों का धरना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिंभावली क्षेत्र के चार गांव बहापुर, हसूपुर, अठसैनी तथा सरूरपुर से चोरी गई बिजली लाइन के विरोध में शनिवार को किसानों ने सिंभावली बिजली घर पर धरना दिया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक बिजली लाइन नहीं जोड़ी जाती है तब तक धरना जारी रहेगा।
भारतीय किसान यूनियन लोकित के संस्थापक हरीश हुड ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली सप्लाई न होने से फसल बर्बाद हो रही है और किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है परंतु बिजली विभाग में बिजली लाइन को नहीं जोड़ा है। यदि एक किसान परेशान होता है तो पूरा किसान समाज उसके साथ खड़ा है। किसानों ने रात्रि में भी बिजली सप्लाई करने की मांग की है ताकि लाइन चोरी को रोका जा सके।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52






















