
मॉर्निंग वॉक कर रहे युवक पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, सीसीटीवी आया सामने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आवारा बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला शनिवार की तड़के कभी 5:45 बजे के आसपास का है जब बंदरों के झुंड ने मॉर्निंग वॉक कर रहे एक युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक बंदरों के चुंगल से बचता हुआ भागा जो सड़क पर गिर गया। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। इसको लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्ता और बंदरों को पकड़ा जाए। यह बंदर कभी भी हमला कर देते हैं जिसकी वजह से लोगों को परेशानी होती है।
जानकारी के अनुसार राधा पुरी निवासी अंकुर अग्रवाल शुक्रवार की सुबह टहल रहे थे। जैसे ही वह राधा पुरी की पीपल वाली गली में पहुंचे तो अचानक बंदरों के झंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए वह भागे तो सड़क पर गिर गए। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और किसी तरह पीड़ित को बंदरों से बचाया और उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद पीड़ित को घर भेज दिया। लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216






















