
👁 15 views Views
सड़क पर घायल अवस्था में मिले मज़दूर की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के फगोता गांव स्थित बिजलीघर के पास देर रात संदिग्ध हालत में सड़क हादसे में मजदूर आबिद की मौत हो गई। वह गांव नान से राजमिस्त्री का काम कर लौट रहे थे। इसी दौरान घायल हो गए थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार नारायणपुर बास्का निवासी आबिद देर रात गांव नान से काम कर वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल पहुंचाया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























