
बच्चा चोर समझ कर युवक को पीटा, पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित मोहल्ला न्यू आलोक में एक के युवक को लोगों ने बच्चा चोरी के शक में पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पुलिस युवक को थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के पश्चात संदिग्ध को छोड़ दिया। युवक नशेड़ी बताया जा रहा है।
हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मोहल्ला न्यू आलोक में एक संदिग्ध युवक गुरुवार की सुबह पहुंच गया जो घरों के बाहर खेल रहे बच्चों को देख रहा था, उनका पीछा कर रहा था। तभी मोहल्ले में कई घरों में झांक रहे इस युवक को कॉलोनी वासियों ने दबोच लिया। इस दौरान भीड़ एकत्र हो गई जिन्होंने बच्चा चोर समझ कर संदिग्ध को पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि युवक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। जांच के पश्चात संदिग्ध को छोड़ दिया। प्रथम दृश्यट्या युवक नशे की हालत में बताया जा रहा है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867






















