
👁 116 views Views
झोलाछाप चिकित्सकों को नोटिस जारी, मची खलबली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिलेभर के गांव, शहरों में बिना पंजीकरण क्लीनिक चलाने वाले झोलाछापों को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। ऐसे संचालकों पर अब कार्रवाई की तैयारी है। सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि जिले में मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। नियमित प्रक्रिया के तहत हर रोज अब झोलाछापों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्हें क्लीनिक बंद करना होगा, अन्यथा सीलिंग के साथ साथ अन्य कार्रवाई भी होगी।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926





















