
डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर पहुंची कार की गाड़ी से भिड़ंत, दोनों के चालक घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गुरुवार को दो गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए और हाईवे पर यातायात अवरुद्ध हो गया। दोनों ही गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के मोहल्ला मेघवाला निवासी वसीम अपनी वैगन आर गाड़ी से मुरादाबाद की ओर जा रहे थे। जैसे ही वसीम की गाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर होटल के पास पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई जहां सामने से आ रही हापुड़ के माता मोहल्ला निवासी मुकेश की गाड़ी से वसीम की कार की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों ही चालक घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















