
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में श्रमिकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में दिल्ली रोड बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विद्यालय में श्रमिकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। विद्यालय की शिक्षिका रुक्मणी एवं शिक्षक नितिन रावत ने श्रम के महत्व पर अपने विचार बच्चों के समक्ष प्रस्तुत किए। बच्चों को संदेश दिया कि “हर प्रकार का काम सम्मानजनक होता है और हमें श्रमिकों का आदर करना चाहिए।”
विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने सभी कर्मचारियों और श्रमिकों को उनके परिश्रम समर्पण योगदान की प्रशंसा की।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि “समाज और देश के विकास में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनके बिना किसी भी कार्य की कल्पना अधूरी है। हमें उनके अधिकारों और सम्मान का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।”
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को श्रमिकों की मेहनत एवं सम्मान से परिचित कराना था।
अंत में सभी श्रमिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का पूर्ण योगदान रहा।

हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















