
भाकियू ने भांग की जिले की संपूर्ण कमेटी इकाई, जल्द नई कमेटी होगी तैयार
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन की समीक्षा मीटिंग गुरुवार को देहरा कुटी मंदिर परिसर में की गई जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह एवं संचालन मेरठ मंडल उपाध्यक्ष सब्बू चौधरी ने किया। समीक्षा मीटिंग में सभी की सहमति से जिले की संपूर्ण कमेटी इकाई से लेकर जिले तक की कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष जीते चौहान के द्वारा भंग की गई।
जिला अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि जिले में सभी की सहमति से जल्द नई कमेटी तैयार की जाएगी। कोई भी पदाधिकारी अनुशासनहीनता ना करें। संगठन हित में कार्य करें। प्राथमिकता संगठन हित में कार्य करने वालों को दी जाएगी। सभी का सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है।
प्रदेश अध्यक्ष बबली सिंह ने कहा कि कोई भी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष की बगैर अनुमति के कोई भी आंदोलन धरना, ज्ञापन या कोई भी पंचायत का कार्यक्रम ना रखें। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। उसके खिलाफ हाईकमान के आदेश निर्देश अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
मंडल मुख्य महासचिव दिनेश त्यागी ने कहा की गंगा एक्सप्रेसवे में जिले से बहुत से किसानों की जमीन गई है जिसमें कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनके पास आज एक इंच जमीन का नहीं जो मुआवजा किसानों को दिया गया वह जमीन का उचित भाव नहीं है।
युवा जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जीते चौहान बड़े भाई हैं और दोनों मिलजुल कर जिले को अच्छे ढंग से चलाएंगे और किसान मजदूर की मदद के लिए हर संभव तैयार रहेंगे।
किसान नेता एकलव्य सहारा ने कहा हम सबको मिलकर भाईचारे के साथ किसान पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी है इसलिए हम सबको संगठित रहना होगा। इस दौरान राजू ठाकुर नौशाद अली सतनाम सिंह देवेंद्र नवादा गुरप्रीत सिंह सुनील चौहान सेवाराम चौहान चांद का राहुल सुभाष चाचा जगदीश दीपांशु मोहम्मद अली मनोज कुमार भोपाल सिंह विजेंद्र सिंह धीरू चौहान अमित चौहान जयंत सिंह अवनीश कुमार उदयवीर सिंह तेजवीर सिंह नितिन चौहान वीरेंद्र सिंह लोधी बादल चौहान गिरीश कुमार कांच सिंह मांगे सिंह सुरेश जाटव रणवीर जाटव चौधरी रामपाल सिंह राजकुमार त्यागी वीरेंद्र त्यागी गुलफाम मेवाती रिजवान कुरैशी अनुज चौहान संसार सिंह बिट्टू प्रधान जगत सिंह टीटू त्यागी राजकुमार त्यागी कुलदीप त्यागी नवीन त्यागी रेनू चौहान प्रदीप शर्मा पीके वर्मा कैप्टन साहब ललित शर्मा जय भगवान नवीन त्यागी आदि लोग उपस्थित रहे।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846






















