
बदला मौसम लोगों के लिए लाया राहत, किसानों के लिए आफत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। शाम के समय अंधेरा छाने से लोगों ने सुहाने मौसम का आनंद लिया। इस दौरान बारिश भी हुई। आंधी के दौरान कई पेड़ भी टूट कर गिर गए। वहीं एक तरफ जहां लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की तो वहीं दूसरी ओर इस बारिश ने किसानों की चिताओं को बढ़ा दिया। इसी के साथ मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 62 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है।
गुरुवार की दोपहर आसमान में चटक धूप से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा लेकिन अचानक शाम के समय मौसम बदला जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और तेज हवाएं चलने लगी। इस दौरान बारिश भी हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बताते चलें कि खेतों में कटे पड़े गेहूं और सब्जियों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। यह बारिश किसानों के लिए मुसीबत बनकर आई है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















