
नीलगाय से टकराई बाइक, बाप-बेटे घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव ब्रह्मगढ़ी के पास ढाना मार्ग पर बुधवार की शाम नीलगाय से टकराकर बाइक सवार बाप-बेटे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव सैदपुर के महकार और उनका बेटा मोहित बुधवार की शाम बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र के गांव ब्रह्मगढ़ी के पास पहुंचे तो तेजी से निकलकर सड़क पर आई नीलगाय से बाइक टकरा गई जिससे दोनों बाइक सवार बाप-बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जिन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















