
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दो स्पेशल ट्रेनों का ठहराव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गर्मी के मौसम को देखते हुए हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दो स्पेशल ट्रेनों का ठहराव होगा जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार से सहरसा और पूर्णिया कोर्ट के बीच संचालित होने वाली दो स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दिया गया है जिससे रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार और सोमवार रात्रि 11:20 पर रेलवे स्टेशन आएगी और दो मिनट ठहराव के बाद गाजियाबाद के लिए रवाना होगी। आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट को जाने वाली स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल से 14 जुलाई के बीच रविवार और मंगलवार को सुबह 6:46 बजे रेलवे स्टेशन आएगी और 2 मिनट ठहराव के बाद मुरादाबाद के लिए रवाना होगी। ग्रीष्मकालीन ट्रेनों के संचालन होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868






















