
👁 15 views Views
घायल नीलगाय का ग्रामीणों ने किया उपचार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में गुरुवार की सुबह सड़क किनारे एक नीलगाय घायल अवस्था में मिली जिसके बाद ग्रामीणों ने नीलगाय का उपचार शुरू किया। सूचना पर गौ सेवक दल महाकाल सेना के सदस्य मोंटी पुंडीर भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। साथ ही घायल नीलगाय का उपचार शुरू किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी टीम का पूरा साथ दिया।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264






















