हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शांतिभंग के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला तीन दिन पुराना जब बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों के लाठी-डंडे निकल आए और फायरिंग भी हुई।
दरअसल मौहल्ला छिपीवाड़ी में घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे जिसके बाद पड़ोसी ने बच्चों को किसी बात पर फटकार दिया। मामले में बुधवार की रात आठ बजे दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। यहां तक की फायरिंग भी हुई।
मामूली विवाद को लेकर हुए इस झगड़े में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग करने की धारा के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं जुनेद, अशरफ और अकरम।
हापुड़ में पहली बार खरीदें सर्वाइकल और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए Specially Design गद्दे एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ: 8449620229


























