
LIVE RESCUE: जौहड़ के दलदल में फंसे हिरण को बचाने के लिए ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव होशियारपुर गढ़ी में कुत्तों के हमले से बचने के लिए जोहड़ की दलदल में फंसे हिरण को ग्रामीणों ने एकता का परिचय देते हुए बाहर निकाला। लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद हिरण का रिस्क्यू किया और उसका उपचार किया।
गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण जौहड़ के पास से गुजरे तो उन्होंने हिरण की पुकार सुनी। वह मौके पर पहुंचे तो अन्य ग्रामीणों को सूचित किया। हाथों में रस्सा, सीढ़ी लेकर ग्रामीण अपनी जान की परवाह किए बिना ही जौहड़ के दलदल में उतरे और हिरण को रस्से से बांधकर उसका सफल रेस्क्यू किया। हालांकि ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत कर हिरण को बचाया। बाहर आते ही हिरण यहां-वहां भागने लगा लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ा और उसका उपचार किया। ग्रामीण द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन की वीडियो वायरल हो रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






















