हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। हापुड़ की पारूल त्यागी ने हापुड़ जनपद का ही नहीं बल्कि इस बेटी ने प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। पारुल त्यागी को ज्ल्द ही अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार एशिया पैसिफिक लीडरशिप अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह अवार्ड देश में सिर्फ 19 व्यक्तियों को ही दिया जा रहा है।
जनपद हापुड़ की स्काउट गाइड कमिश्नर एवं श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पारूल त्यागी को स्काउट गाइड, शिक्षा एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने पर एशिया पैसिफिक लीडरशिप अवार्ड 2021 अवार्ड मिलेगा। यह एक अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड है जो सम्पूर्ण देश में केवल 19 व्यक्तियों को दिया जा रहा है। पारुल त्यागी एकमात्र ऐसी गाइड कमिश्नर हैं जिन्हें देश में यह मिलेगा।
भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय ने यह खुशखबरी सूचना प्रदेश सचिव भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश को दी। बता दें कि कोरोना संक्रमण कम होने पर लखनऊ में पारुल को यह अवार्ड मिलेगा।
एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509

























