
👁 132 views Views
लेखपालों की परस्पर तबादलों की मांग
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों चंद्र प्रकाश सैनी अध्यक्ष, विवेक चौधरी जिला मंत्री आदि ने मंगलवार को जिलाधिकारी को एक पत्र लिख कर लेखपालों के परस्पर तबादले वाली मांग पर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में सघ ने लिखा है कि परस्पर तबादले होने से लेखपालों पर घर के दायित्व निर्वाह की जरुरत पूरी होगी, साथ ही सरकारी कार्य को गति मिलेगी।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651






















