
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबे युवक की तलाश जारी है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस, गोताखोर, नाविक युवक की तलाश कर रहे हैं।
मेरठ के जागृति विहार के रहने वाले गौरव के 21 वर्षीय पुत्र अयांश अपनी मौसी शिवांकी के साथ सोमवार को तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए आए थे। स्नान के दौरान अयांश गंगा में आगे की तरफ बढ़े तो अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। अयांश को डूबते देख उसकी मौसी और मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक वह गहरे पानी में समा चुका था। इसके बाद गोताखोर गंगा में काफी देर तक युवक की तलाश करते लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। घटना के बाद मौसी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399






















