
भव्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): बाबूगढ़ क्षेत्र के पाइप फैक्ट्री रोड स्थित नगर पंचायत छावनी में भव्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया जिसमें खेल प्रेमियों का उत्साह देखने लायक रहा। टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पति राज प्रताप उर्फ राजीव आदी द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस वॉलीबॉल टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश, दिल्ली और नोएडा समेत 20 जिलों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
आयोजकों द्वारा विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी घोषित किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 6100 रुपये, द्वितीय स्थान पर 3100 रुपये और तृतीय स्थान पर 1100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















