
हापुड़ के राजू भैय्या बेच रहे हैं ₹100 की चार कचौड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट के शिव चौक पर हापुड़ के राजू भैया ₹100 की चार कचौरी बेच रहे हैं और साथ में दो सब्जी, चटनी आदि भी ग्राहक को दे रहे हैं। राजू भैया का दावा है कि उनके प्रतिष्ठान पर कचोरी देसी घी में तैयार होती है। राजू भैया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
बृजघाट के शिव चौक पर राजू भैय्या, कपिल भैया हापुड़ वाले अपने व्यवहार व खाने की श्रेष्ठ गुणवत्ता के कारण ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं जिस कारण बृजघाट गंगा तट पर स्नान करने के बाद श्रद्धालु राजू भैय्या, कपिल भैया के प्रतिष्ठान पर कचोरी खाना नहीं भूलते।
बता दे की बृजघाट गंगा तट पर स्नान करने के बाद श्रद्धालु भोजन के लिए साफ सुथरे व गुणवत्तापूर्ण प्रतिष्ठा की खोज करता है जिसके लिए दोनों भाइयों की जोड़ी ग्राहकों को खूब लुभा रही है।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868






















