
👁 6 views Views
कानून व्यवस्था के लिए पुलिस गश्त पर
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड में कानून व्यवस्था बनाए रखने व नागरिको को समस्याओ को जानने के उद्देश्य से पुलिस ने हर थाना क्षेत्र मे पैदल गश्त की।
हापुड जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों ने सोमवार की रात पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों,बाजार व मार्गों आदि में पैदल गस्त की।पुलिस ने गश्त के दौरान व्यापारियो व राहगीर से भी वार्ता की और अतिक्रमण हटाने को कहा।पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रहे और इलाके में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की पुलिस को सूचना दे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















