
‘जानकी दास रघुवर दयाल’ के खिलाफ जांच जारी, 90 लाख आईटीसी का मिला था अंतर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग में हाल ही में ‘जानकी दास रघुवर दयाल’ नामक फर्म प्रतिष्ठान पर जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने छापामार कार्रवाई की। सूत्रों ने बताया कि आईटीसी में करीब 90 लाख रुपए का अंतर पाया गया। जांच के बाद टीम ने विभाग के खाते में 85 लाख रुपए जमा कराए। साथ ही फर्म के दस्तावेजों, अभिलेखों को कब्जे में ले लिया। विभाग द्वारा मामले की जांच अभी भी जारी है। साथ ही फर्म से कारोबार करने वाली अन्य फर्म भी विभाग की रडार पर हैं।
गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की SIB ने हापुड़ के पक्का बाग स्थित फर्म पर पहुंचकर लैपटॉप, मोबाइल, दस्तावेज, अभिलेख आदि कब्जे में लिए। बताया जा रहा है कि यह फर्म स्कीमड मिल्क पाउडर का कारोबार करती है। टीम ने फर्म के खरीद-फरोख्त के रजिस्टर, स्टॉक आदि दस्तावेजों की जांच की जिसमें सामने आया कि दावा किए गए आईटीसी और वास्तविक आईटीसी में करीब 90 लाख रुपए का अंतर है। इसके बाद टीम ने तुरंत 85 लाख जमा कराए। विभाग की जांच जारी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















