
साइबर ठगों ने हनी ट्रैप के जाल में फंसा कर ठगे एक करोड रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने हनी ट्रैप की जाल में फंसा लिया और एक करोड रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित बेहद परेशान है जो मानसिक तनाव में है जिसने जमीन और गाड़ी को गिरवी रखकर एक करोड़ पर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ने मामले में साइबर टीम को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
बृजघाट के रहने वाले एक व्यक्ति खेती और प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं जिनका तीन वर्ष पूर्व अपनी पत्नी से विवाद हो गया था जो कोर्ट में विचाराधीन है। करीब 4 महीने पहले इंटरनेट मीडिया पर उनकी दोस्ती एक लड़की से हुई। दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया और दोनों में विवाह की बात होने लगी। उसके बाद साइबर ठगों ने पीड़ित की कुछ चैट और आपत्तिजनक फोटो ले लिए और शादी में होने वाले खर्च आदि के नाम पर रुपए झटकने लगे। पहले पीड़ित रुपए देता गया। बाद में ठगी का एहसास होने पर उसने मिलने की बात कही तो साइबर ठगों ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे एक करोड़ रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद पीड़ित ने जमीन, गाड़ी गिरवी रखकर एक करोड रुपए दे दिए। मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















