
👁 35 views Views
हापुड़: फलों के दामों में हुई बढ़ोतरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भीषण गर्मी में फलों की मांग बढ़ गई है जिसके चलते दामों में उछाल आया है। पहले ₹160 में बिकने वाला 1 किलो अंगूर का दाम फिलहाल ₹200 प्रति किलो पहुंच गया है। इसी के साथ तरबूज, खरबूजा, केला, कीवी, अनार, सेब, संतरा आदि फलों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। सेब भी 200 से बढ़ाकर ढाई सौ, अनार 160 से बढ़कर 200, संतरा भी 160 से बढ़कर 200, तरबूज 20 से बढ़कर 30, खरबूजा 40 से बढ़कर 50, कीवी 40 से बढ़कर 60 और केला 60 से बढ़कर ₹70 पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि गर्मी में फलों की मांग बढ़ जाती है जिसके चलते दामों में बढ़ोतरी हुई है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















