
पिलखुवा: 50 झुग्गियों में भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर सोमवार की सुबह 50 से अधिक झुग्गी-झोपड़ियां में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि काला धुआं आसमान में छा गया। लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश होने लगी। आग के तांडव के आगे हर कोई बेबस दिखाई दिया। हालांकि दमकल कर्मियों, पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान बड़े नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
सोमवार की सुबह 50 से अधिक झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां, पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। भीषण आग को देखकर लोगों के होश उड़ गए। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399























