
सोमवार को चार गांव की सात घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सोमवार कल स्याना फीडर से जुड़े चार गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ऊर्जा निगम द्वारा खंबे लगाने और जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया जाएगा जिसके चलते इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी और उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी संजय ने बताया कि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए निगम के अधिकारी, कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। इसी के तहत बिजनेस प्लान 2025-26 के अंतर्गत 33/11 केवी उपकेंद्र गढ़ प्रथम से निर्गत 11 केवी स्याना फीडर पर खंभे लगाने और जर्जर तार बदलने का कार्य किया जाएगा जिसकी वजह से 27 अप्रैल सोमवार को अल्लाहबक्शपुर, करीमपुर, सालारपुर, चित्तौड़ा की मढेया की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रभावित रहेगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























