
ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 68 लाख रुपए ठगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से 68 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर थाना साइबर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धौलाना क्षेत्र के ताज एनक्लेव खिचरा निवासी अतहर अंसारी मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले हैं और पिछले करीब 15 वर्षों से यहां रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे हैं। अतहर ने बताया कि तीन महीने पहले ग्रुप पर लिंक आया था। उसे खोलने पर शेयर मार्केट में मुनाफे के फ्री टिप्स मुहैया कराने की बात कही गई। उन्होंने इसकी उत्सुकता दिखाई तो कुछ लोग उनके संपर्क में फोन के माध्यम से आ गए। उन्होंने शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने की बात कहते हुए ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी और अपनी बातों में उलझा लिया। लालच के कारण वह बातों में आ गए और अधिक मुनाफे के लालच में 68 लाख रुपए गंवा दिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868

























