
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पार्वतीश्वर महादेव मन्दिर पीताम्बरा शक्तिपीठ में माँ बगलामुखी जयंती पर्व पर देवीविग्रह की स्थापना पूर्ण श्रद्धा व हर्षोल्लास से किया गया। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा विद्वानों के मन्त्रोंचार, घंटे घड़ियाल व शंखवादन के साथ साथ बैंड बाजे पर भक्ति धुन के बीच शुभ लग्न मुहूर्त, होरा व अमृत चौघड़िया में माँ बगलामुखी, शिव परिवार, श्री राधा कृष्ण श्री हनुमान जी का विग्रह न्यास अध्यक्ष डॉ0 वासुदेव शर्मा, पंडित कमलेश घिल्डियाल एवं पंडित के0 सी0 पाण्डेय के मार्गदर्शन में स्थापित किया गया। स्थापना पूजन में मुख्य अतिथि योगसिद्ध गुरुमाँ चेतना एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने विधि विधान से पूजा अर्चना किया। उपरांत समिति द्वारा अतिथियों का अभिनन्दन कर आचार्यों द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया गया, इस अवसर पर स्वर्गआश्रम रोड हापुड़ के महेश पुरी कालोनी स्थित मंदिर न्याय समिति के परामर्शदाता एवं भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने कहा कि सनातन संस्कृति कि रक्षा करना प्रथम धर्म है. अतः धर्म व राष्ट्र विरुद्ध आचरण करने वाले को स्तंभित करना माँ पीतांबरा के द्वारा ही संभव है तथा देवाधिदेव महादेव के द्वारा किसी भी अनिष्ट को रोका या दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदला जा सकता है इस उद्देश्य से ही शिव व शक्ति दोनों की स्थापना किया गया है मंदिर संस्थापक व न्यास अध्यक्ष डॉ0 वासुदेव शर्मा ने कहा कि समाज में फैली विसंगति को दूर करने के लिए सनातन संस्कृति की रक्षा एवं गुरुकुल पद्धति अनुसार शिक्षा व्यवस्था आवश्यक है पुराणों के अध्ययन से नैतिक विकास होता है आस्था से धर्मकार्य होते है हापुड़ नगर थाना प्रभारी विनोद पाण्डेय ने भी प्रतिष्ठा अवसर पर मंदिर पहुंचकर पूजन किया उन्होंने कहा कि महासभा द्वारा राष्ट्रधर्म निर्वहन के साथ संस्कृति को बचाने व बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है जो अत्यंत सराहनीय है मूर्ति स्थापना बाद भंडारा किया गया जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर डॉ0 मंजुला शर्मा, अनिशा सोनी पाण्डेय, पूजा गुप्ता, युवराज शर्मा, हरि शर्मा, रानी शर्मा, पंडित ब्रजेश कौशिक, पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले,पंडित जगदम्बा शर्मा, एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल, पंडित आदित्य भारद्वाज, पंडित आशुतोष शुक्ला, पंडित प्रशांत वशिष्ठ, दिनेश शर्मा, अंकिता शर्मा, भरत श्रीहान पाण्डेय, भारती शर्मा, अंकित शर्मा, रेखा, गुड्डन, देवी प्रसाद तिवारी, ऐश्वर्या पाण्डेय, विष्णु शर्मा आदि उपस्थित रहे।
M&M ANANTA: 3BHK + 4BHK + LUXURIOUS HOMES AT ANAND VIHAR, HAPUR: 9068082168, 9068082169

























