
जिलाधिकारी ने आगामी 29 अप्रैल 2026 को गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारी को लेकर की बैठक
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी कविता मीना ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के अधिकारियों के साथ आगामी 29 अप्रैल 2026 को मान्य प्रधानमंत्री जी के कर कमलो द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम हेतु जिसको जो भी कार्य सौंपे गए हैं वो समय से उसकी तैयारी कर ले। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल भैना सदरपुर इंटरचेंज के समीप साफ सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए की समय से पुलिस बल की तैनाती करते हुए कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























