
हापुड़ में अमेरिका के राष्ट्रपति का किसानों ने पुतला फूंका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर भारत को नरक कहा जाने के विरोध में शनिवार को हापुड़ के किसान भड़क गए और किसानों ने ट्रंप की टिप्पणी को अनुचित और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए ट्रम्प का पुतला फूंका और अमेरिका विरोधी नारे लगाए।
भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) के संस्थापक हरीश हुण व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह बाना की अगुवाई में सैकड़ो किसानों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला लेकर सड़क पर निकले और अमेरिका के राष्ट्रपति के विरोध में नारेबाजी करते हुए तहसील चोपला पर पहुंचे जहां किसानों ने ट्रंप का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया। किसानों ने अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा भारत के प्रति की जा रही अनर्गल बयानबाजी पर भारत सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है और मांग के समर्थन में प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम हापुड़ को दिया।
भारतीय किसान यूनियन लोकहित के संस्थापक हरीश हुण ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के प्रति की गई अशोभनीय टिप्पणी के लिए ट्रंप माफी मांगे वरना दिल्ली में अमेरिका एंबेसी का घेराव किया जाएगा।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288

























