
सीबीएसई दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से होगी शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीबीएसई ने दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। यह परीक्षा 15 मई से 21 मई तक चलेगी। इस नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को एक ही शैक्षणिक सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अंकों में सुधार कर सकेंगे।
बोर्ड द्वारा इस वर्ष से लागू किए गए इस सिस्टम में दूसरी परीक्षा देना पूरी तरह से वैकल्पिक रखा गया है। यानी जो छात्र मुख्य परीक्षा में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे दूसरी बोर्ड परीक्षा देकर अपने अंकों को बेहतर कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 15 मई को गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) पेपर के साथ शुरू होंगी। 16 को अंग्रेजी, 18 को विज्ञान, 19 को विभिन्न भाषाओं के पेपर और 20 मई को पेंटिंग, संस्कृत, आइटी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों की परीक्षाएं होंगी। 21 मई को सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ परीक्षा समाप्त होगी। अधिकांश परीक्षाएं सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होंगी, जबकि | कुछ विषयों की परीक्षाएं दोपहर साढ़े / बारह बजे तक ही समाप्त हो जाएंगी। बोर्ड ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे अपने एडमिट कार्ड के साथ समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868

























