
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के गांव गौहरा आलमगीरपुर में आठ दिन पहले रात के समय 10-12 हथियार बंद लोगों ने एक सब्जी विक्रेता की दुकान पर जमकर तोड़फोड़ की और फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को चार आरोपियों को गंगा एक्सप्रेस गोहरा कट के पास से गिरफ्तार कर लिया जिनके नाम अनुज पुत्र वीरेंद्र निवासी गांव जैतपुर शेखपुर थाना बाबूगढ़, विनीत पुत्र सत्य प्रकाश शर्मा निवासी गांव सेहरा थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर, मुकेश पुत्र योगेंद्र उर्फ गिन्द्र सिंह निवासी गांव खैरपुर थाना पिलखुवा व नरेश पुत्र वीर सिंह निवासी गांव सिकंदरपुर काकोरी थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ है। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार अवैध तमंचे मय पांच जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल थार गाड़ी भी बरामद की है। पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपियों ने सब्जी विक्रेता पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था।
बता दें कि मामला 16 अप्रैल की रात का है जब गांव गोहरा आलमगीरपुर में लीले का बेटा आकाश एक पेड़ के नीचे अंडे बेच रहा था कि तीन गाड़ियों में सवार दबंग आ धमके ये दबंग हाथों में लाठी डंडे तथा तमंचे लिए थे। दबंगों ने गाड़ियों से उतरते ही आकाश के भाई विकास की सब्जी की दुकान पर तोड़ फोड़ शुरु कर दी और सब्जियों को उठाकर सड़क पर फैंकना शुरु कर दिया। इस सिलसिले में आकाश ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























