
पिलखुवा: आधा दर्जन दबंगों ने घात लगाकर किया युवक पर हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर घात लगाकर हमला करने का मामला सामने आया है। आधा दर्जन दबंगों ने लाठी-डंडे, सरिए, धारदार हथियार से युवक पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव कांवी निवासी प्रदीप ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 18 अप्रैल की सुबह उसके भाई कुलदीप की गांव रघुनाथपुर की मढैया निवासी रिंकू, गौरव, बिट्टू, मोनू, लक्की और करण से कहासुनी हो गई थी। इस रंजिश को लेकर 19 अप्रैल की सुबह उसका भाई प्रवीण पुताई का काम करने के लिए कांवी की मढैया जा रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने लाठी-डंडों, सरिए और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी 21 अप्रैल की रात उसके घर के आसपास घूमते दिखाई दिए जिससे परिजनों में दहशत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























