
जिले के नौ हजार किसानों की किसान सम्मान निधि रुकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नौ हजार किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त रोक दी गई है. इन किसानों का डाटा अपडेट करने के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है। यदि तय समय में डाटा अपडेट नहीं हुआ तो किसानों के नाम पोर्टल से हटा दिए जाएंगे।
जनपद हापुड़ में नौ हजार से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में हर चौथे दिन ₹2,000 मिलते हैं। इस बार फॉर्म रजिस्ट्री अनिवार्य की गई थी। अधिकारियों के अनुसार विरासत से खेती कृषि जमीन का कृषक परिवार द्वारा पूर्व भू धारक का सही विवरण पंजीकरण के समय दर्ज नहीं कराया गया। कृषक परिवार एक ही भूमि पर पूर्व व वर्तमान भू स्वामी योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। लाभार्थी कृषकों को 1 फरवरी 2019 के पश्चात भूमि विरासत के अतिरिक्त अन्य स्रोतों से प्राप्त हुई है। ऐसे किसानों की सम्मान निधि रोक दी गई है। 30 अप्रैल तक डाटा अपडेट करवाना होगा। जन सुविधा केंद्र से भी डाटा अपडेट हो सकता है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216


























