
👁 18 views Views
अपनी आयु पूर्ण कर चुके 1082 वाहनों का पंजीयन निरस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिवहन विभाग हापुड़ ने 15 वर्ष पुराने 1082 पेट्रोल व डीजल वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए इनका पंजीयन निरस्त कर दिया है। अब इन वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। यदि वाहन संचालन होता हुआ मिला तो उसे सीज कर दिया जाएगा। विभाग का कहना है कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद अपनी आयु पूर्ण कर चुके वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डीजल व पेट्रोल के 15 वर्ष पुराने वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586

























