
थूक लगाकर रोटी बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम मुक्तेश्वरा में एक शादी समारोह के दौरान एक युवक द्वारा थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया और लोगों में गुस्सा देखने को मिला।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बाबूगढ़ पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कराई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान नसीमुद्दीन पुत्र यामीन अंसारी निवासी मोहल्ला सलावत खेल, कस्बा शाहजहांपुर, थाना किठौर जनपद मेरठ के रूप में हुई।
पहचान होने के बाद बाबूगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नसीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























