
हापुड़: फ्री गंज रोड पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्री गंज रोड पर यातायात पुलिस और नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान किए। पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को सख्त लहजे में कहा कि अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण के कारण वाहनों की कतार लग जाती है। इस दौरान परेशानी पैदा होती है। ऐसे में अतिक्रमण न किया जाए।
बुधवार को क्षेत्राधिकारी यातायात राहुल यादव, यातायात प्रभारी नरेश कुमार, नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम के साथ फ्री गंज रोड पर पहुंचे और उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही जमकर चालान काटे और ऐसा न करने की हिदायत दी।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867

























