
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों का किया
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जनपद में होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा की निगरानी हेतु बनाए गए कंट्रोल रूम में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था एवं सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। परीक्षा को लेकर शासन द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं उसका सभी संबंधित अधिकारी भली भांति निर्वहन करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएं। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की टीम गठित कर तैनाती करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926
























