
रोटी पर थूकने की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें एक समारोह में रोटी सेकने वाला व्यक्ति थूक लगाकर रोटी को तंदूर में लगा रहा है और लोगों को परोस रहा है। यह वीडियो बाबूगढ़ के मुक्तेश्वर की बताई जा रही है। चर्चा है कि 19 अप्रैल 2026 को आयोजित एक शादी समारोह में व्यक्ति ने इस हरकत को अंजाम दिया। हालांकि ई हापुड़ न्यूज़ वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बुधवार को वायरल हुई जिसमें एक व्यक्ति रोटी पर थूकता हुआ दिख रहा है। आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जो मुक्तेश्वर की बताई जा रही है जिसे लेकर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























