
पुलिस मित्र सेवा ट्रस्ट हापुड ने किया नवनियुक्त डीएम कविता मीणा का स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस मित्र सेवा ट्रस्ट हापुड के पदाधिकारियों ने बुधवार को हापुड़ की नवनियुक्त जिलाधिकारी कविता मीणा से शिष्टाचार भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहन गर्ग ने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनहित से जुड़े कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। उपाध्यक्ष पवनजीत सिंह ने भरोसा जताया कि जिले में विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।
इस अवसर पर जिला उपसचिव मोहित गोयल, सदस्य राहुल, दीपक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाधिकारी को उनके नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए जिले के सर्वांगीण विकास की कामना की।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586

























