
हापुड़ः ट्रांसफार्मर में लगी आग, विद्युत आपूर्ति ठप्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी के पास स्थित ट्रांसफार्मर में मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से आस-पास के इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। जिससे मौहल्लेवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
हापुड़ के मौहल्ला फूलगढ़ी में स्थित एक ट्रांसफार्मर में मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिससे आस-पास के इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई और मौहल्लेवासियों व आस-पास के इलाके में रह रहे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। आग इतनी भंयकर थी की देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। वहीं मौहल्लेवासियों ने आग पर काबू पाने की कड़ी मशक्कत की। नगरवासियों ने विद्युत विभाग को सूचित किया जिसके बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टीम अपने कार्य में जुट गई है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131

























