
👁 14 views Views
किसान की 5 बीघा गेहूं जलकर राख
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):समीप के गांव दादरी में एक किसान के खेत में सोमवार को अचानक आग लगने से 5 बीघा गेंहू जलकर राख हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान हंसवीर के खेत में सोमवार को गेंहू कटाई चल रही थी कि अचानक कहीं से कोई चिंगारी आ गिरी जिस वजह से गेंहू की फसल ने आग पकड ली।देखते ही देखते आग ने करीब 5 बीघा गेंहू को चपेट मे ले लिया।हापुड से पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।ग्रामीणो ने मुआवजे की मांग की है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























