
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शनिवार की सुबह हुए सड़क हादसे में कार में सवार भाई-बहन चोटिल हो गए। इस दौरान किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के अपना घर कॉलोनी निवासी आकाश डागर व उनकी बहन विंध्य सिंह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते हैं जो शनिवार की सुबह कार में सवार होकर घर से नोएडा जा रहे थे। जैसे ही पिलखुवा के टोल टैक्स के पास पहुंचे तो ट्रक ने गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई-बहन बाल-बाल बच गए। ट्रक चालक फरार हो गया।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131

























