
अग्निशमन विभाग ने अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगो को किया जागरूक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): अग्निशमन विभाग जनपद हापुड़ के तत्वावधान में आयोजित अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को जनपद के विभिन्न स्थलों पर जैसे हापुड़ के स्मार्ट बाजार गढ़ रोड, बीकानेर स्वीट दिल्ली रोड गढमुक्तेश्वर में सिम्भावली डिस्टेलरी में मोकड्रिल तथा पिलखुवा में CTA अप्रैल्स प्राइवेट लिमिटेड इंडस्ट्री टेक्सटाइल्स सेंटर, सुपरवा डेवलपर्स धौलाना रोड आदि में अग्नि सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरण कर जन-जागरुकता फैलाने हेतु प्रचार प्रसार किया गया। प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की अग्नि सुरक्षा से संबंधी जानकारी दी और उन्हें प्रयोग हेतु ड्रिल व मोकड्रिल आदि का आयोजन कराया गया जिससे वहां कार्यरत कर्मियों/ प्रबंधन अग्निशमन उपकरणों का कुशल संचालन कर सके I भवनों में प्रबंधन को मानकों के अनुरूप अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण और कार्यशील रखने हेतु निर्देशित किया I अग्निदुर्घटना के दौरान कैसे स्वयं और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाले। इस संबंध में भी बताया गया कि नजदीकी अग्निशमन केंद के संपर्क नंबर से अवगत कराया और लोगों को दी गयी जानकारी को और अन्य लोगों को भी बताने व सिखाने तथा उसके व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने हेतु अनुरोध किया गया और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना अग्निशमन केंद्र को देने हेतु अवगत कराया गया I
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399

























